फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of raping teenager arrested

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping teenager arrested
धनारी। पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी राजकुमार के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस आरोपी की पिछले तीन माह से तलाश कर रही थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गांव भागनगर के पास आगरा-मुरादाबाद हाइवे से गिरफ्तार कर लिया।
0000000000000000
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनारी। कैलादेवी थाना के गांव रायपुर निवासी एक ग्रामीण ने विवाहिता को पीटने के आरोप में उसके ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए उसने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को रायपुर निवासी विवाहिता के पिता जुगेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री मिथलेश की शादी पांच वर्ष गांव गढ़ा निवासी युवक से की थी। शादी में काफी दहेज दिया था। ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे और विवाहिता पर मायके से रुपये लाने की मांग करते थे। महिला के मना करने पर मारपीट करते थे। सोमवार को जुगेंद्र के दामाद का फोन गया कि अपनी पुत्री को ले जाओ। जब वह पुत्री की ससुराल पहुंचा तो उसकी पुत्री बेहोश पड़ी थी। पीड़ित पिता अपनी पुत्री को घर ले आया। मंगलवार को थाने में जाकर पीड़ित ने पति व सास पर दहेज में छह लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed