{"_id":"6a0e1a96eef94380be00cb46","slug":"accused-of-raping-kiln-watchmans-wife-arrested-in-encounter-shot-in-left-leg-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129450-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भट्ठा चौकीदार की पत्नी से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, बाएं पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भट्ठा चौकीदार की पत्नी से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, बाएं पैर में लगी गोली
Thu, 21 May 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 21 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। चौकीदार की पत्नी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बांय पैर के घुटने से नीचे गोली लगी है। पुलिस ने घायल आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है।
जिला बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक ईंट भट्टे पर चौकीदारी करता है और वहीं भट्ठे पर ही बने कमरे में पत्नी के साथ रहता है। मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे भट्टा मालिक के साथ नसीम बतौला व एक अन्य युवक भट्ठे पर पहुंचे और व्यक्ति को शराब लाने के लिए भेज दिया। व्यक्ति के पीछे नसीम बतौला ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में कोतवाली में पीड़ित पति की ओर नसीम बतौला पता अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। बुधवार की रात टा मॉल के निकट रास्ते पर सैनिक चौराहे के पास कोतवाली पुलिस चेकिंग चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नसीम बतौला बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने के प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसके बांय पैर के घुटने से नीचे गोली लगी है। सीओ दीपक तिवारी और कोतवाल अनुज कुमार तोमर समेत थाना बहजोई और बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई है। एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है।