{"_id":"64bed2a9d75f11dc01011e97","slug":"accused-of-obscenity-before-reaching-the-police-station-then-the-girl-insisted-on-marriage-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-767-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: थाने पहुंच पहले लगाया अश्लीलता का आरोप फिर शादी की जिद पर अड़ी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: थाने पहुंच पहले लगाया अश्लीलता का आरोप फिर शादी की जिद पर अड़ी युवती
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली में सोमवार को एक अजब तरह का मामला सामने आया। सुबह के समय पिता के साथ कोतवाली पहुंची युवती ने गांव के ही युवक व उसके दोस्त पर अश्लीलता, छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस के बुलावे पर युवक कोतवाली पहुंचा, तो युवती बयान से पलट गई और आरोपी युवक के साथ शादी की जिद करने लगी। यह नजारा देखकर परिजन व पुलिस अचंभे में पड़ गए। देर शाम तक परिजन युवती को मनाने में लगे थे पर वह आरोपी युवक के साथ ही शादी कराने की जिद पर अड़ी है।
सोमवार की सुबह करीब 11 क्षेत्र के गांव निवासी युवती अपने पिता के साथ कोतवाली आई। पुलिस को तहरीर देकर युवती ने बताया कि गांव का ही एक युवक और उसका दोस्त मोबाइल पर उसके साथ गंदी बात करते हैं और कई बार रास्ते में रोककर अश्लीलता कर चुके हैं। सोमवार को भी आरोपियों ने उसे उसके पकड़कर जबरन खींचकर ले जाने की कोशिश की थी। पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी छह माह पहले भी उसे डरा धमका कर गलत काम कर चुका है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को कोतवाली बुलवा लिया। दोपहर के बाद करीब तीन युवक के कोतवाली पहुंना, तो युवती अपने बयान से पलट गई और युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। यह देख युवती के माता-पिता पुलिस व अन्य लोग अचंभे में पड़ गए।
माता पिता युवती को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। पर वह शादी करने की जिद कर रही है। दोपहर से यह मामला चंदौसी कोतवाली व शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती की जिद के आगे पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिए। युवती के माता पिता का आरोप है कि उसे पुलिस व अन्य लोगों ने बहकाया है। जब युवती घर से आई थी, तो आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत करने आई थी। देररात तक समाधान नहीं हो सका