फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of murder in the death of a woman returning with medicine, report filed

दवाई लेकर लौट रही महिला की मौत मामले में हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder in the death of a woman returning with medicine, report filed
संभल। सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला की मौत मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मंगनपुर गांव निवासी रिजवान का निकाह नौ महीने पहले कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद जमापुर निवासी तबस्सुम (22) पुत्री इकरार के साथ हुआ था।
विज्ञापन

मंगलवार को रिजवान अपनी पत्नी तबस्सुम को दवा दिलाने के लिए कुंदरकी गया था। रिजवान का कहना है कि घर लौटते समय रात करीब नौ बजे गांव कासमपुर के नजदीक हादसा हो गया। इसमें दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल दंपती को संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तबस्सुम की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।
तबस्सुम के भाई की ओर से दी गई तहरीर में पुलिस को बताया गया है कि उसकी बहन का पति व ससुराल वाले एक लाख रुपये और इंवर्टर की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर घर से निकालने की धमकी देते थे। पीड़ित भाई का कहना है कि मंगलवार को उसकी बहन और उसके बहनोई आए थे।

घर लौटते समय साजिशन हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति रिजवान, उस्मान, अरमाना और असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी नजारूल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed