फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of injuring a young man by tying him to a tree

Sambhal News: युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट कर घायल करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of injuring a young man by tying him to a tree
बहजोई। बरात में हुए विवाद का हवाला देते हुए युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। मारपीट में घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गांव बमनेटा निवासी पुष्पेंद्र पुत्र सोमपाल की ओर से कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि उसका भाई दीपेंद्र बीती 11 जून को गांव से गणेशपुर गई बरात में अपने टाटा ऐश वाहन में डीजे रखकर ले गया था। आरोप है कि बरात में किसी बात को लेकर भाई की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद 12 जून को सुबह चार बजे जैसे ही उसका भाई गांव पहुंचा। तभी गांव के कुछ लोग भाई को खींचकर अपने साथ ले गए और घर में लगे जामुन के पेड़ से बांधकर उसके साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियार से मारपीट की।
विज्ञापन

इससे उसका भाई घायल हो गया। जब वह अपने भाई को उन लोगों से छुड़ाने गया, तो वह अपने पास असलहे होने का हवाला देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद 112 पुलिस बुलाई गई। बाद में कोतवाली से भी पुलिस आई और घटना की जांच-पड़ताल की। बाद में उसके घायल भाई को उपचार के लिए सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसके भाई को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में जिला अस्पताल से घायल भाई को उपचार के बरेली भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बरेली के अस्पताल में उसके भाई का उपचार हो रहा है। भाई को अभी तक होश नहीं आया है। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed