फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of entering the power house and assaulting, complaint lodged

Sambhal News: बिजलीघर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, तहरीर दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of entering the power house and assaulting, complaint lodged
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बिसारू बिजलीघर में रविवार सुबह 11 बजे ग्रामीणों के द्वारा घुसकर गाली गलौज करने और मारपीट करने का मामला पुलिस तक पहुंचा है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव नेहटा निवासी संविदाकर्मी धीर सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात तेज आंधी और बरसात से बिजली सप्लाई बाधित थी लेकिन रविवार की सुबह 11 बजे बिसारू बिजलीघर पर दो ग्रामीणों ने निजी नलकूप पर बिजली सप्लाई नहीं आने को लेकर बिजलीघर में घुसकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी डंडे और लात घूसों से मारपीट की। बिजलीघर के उपकरणों में तोड़फोड़ की। जाते समय जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घटना की सूचना तत्काल अवर अभियंता को दी। अवर अभियंता नरेंद्र सिंह ने बताया कि लाइनमैन के द्वारा घटना की तहरीर बहजोई कोतवाली प्रभारी को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed