{"_id":"6168827306c8aa46ce009ba5","slug":"accused-of-cheating-by-becoming-bjp-s-state-general-minister-arrested-chandausi-news-mbd4061855140","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। भाजपा का फर्जी प्रदेश महामंत्री बनकर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जन शिकायत प्रकोष्ठ में पहुंचकर रौब गांठने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी समेत वसूली करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
कोतवाली बहजोई की पाठकपुर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि बीती 13 अक्तूबर 2021 को वह गश्त के दौरान वह पुलिस अधीक्षक दफ्तर में संचालित जन शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय पहुंचे, तो देखा कि एक व्यक्ति खुद को भाजपा का प्रदेश महामंत्री बताते हुए रौठ गांठते हुए कह रहा था कि सरकार में पुलिस लोगों को झूठे आरोप में फंसाकर गिरफ्तार कर रही है। चंदौसी के एक प्रकरण में भी एक युवक को फर्जी फंसाने की कोशिश की जा रही है। इस पर जब व्यक्ति से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत दूसरे पदाधिकारियों के नाम की जानकारी ली गई, तो वह सही जवाब नहीं दे सका। इस पर शक होने पर व्यक्ति के मोबाइल फोन की जांच की गई तो सामने आया कि फोन में ऐसी कई रिकॉर्डिंग थीं, जिनसे साफ हुआ कि वह व्यक्ति खुद को भाजपा का प्रदेश महामंत्री बताकर लोगों के साथ ठगी करता है।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्यागी ने बताया कि आरोपी राहुल निवासी मोहल्ला पछाया थाना इस्लामनगर जिला बदायूं के खिलाफ धोखाधड़ी व वसूली की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।