Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused in gangster Vikram murder case arrested in an encounter

Sambhal News: गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 06 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused in gangster Vikram murder case arrested in an encounter
बनियाठेर। चंदौसी से घर लौट रहे गैंगस्टर विक्रम चौधरी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार देर शाम चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद अंकुश चौधरी को पकड़ा गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान कई थाने की पुलिस बुला ली गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अंकुश चौधरी मृतक विक्रम सिंह का साला है। विक्रम सिंह की हत्या बदले की भावना से की गई थी। तीन नवंबर को शाम करीब चार बजे गैंगस्टर विक्रम सिंह चंदौसी से लौट रहा था। बनियाठेर के फरीदपुर के पास मुर्गी फार्म के निकट बाइक सवार आरोपियों ने उसे घेरकर गोली मार दी।
विज्ञापन

इस वारदात में विक्रम सिंह की मौत हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मृतक के भाई विगनेश कुमार की ओर से अंकुश निवासी ग्राम नरौली थाना बनियाठेर, गजराम निवासी ग्राम मढवा थाना संभल, अंकुल निवासी ग्राम सहिनगर थाना सैफनी जनपद रामपुर, आदर्श निवासी फरीदपुर थाना बनियाठेर और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस मोहम्मद गंज जाने वाले तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। थाना प्रभारी बोबिंद्र कुमार को मुखबिर से हत्या के अभियुक्त के आने की सूचना मिली। पुलिस ने मोहम्मद गंज गांव की ओर से आती एक बाइक को रोकने का इशारा किया। बाइक सवार ने भागने की कोशिश की और गिर पड़ा। जब पुलिस उसे पकड़ने आगे बढ़ी तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
पुलिस ने बचाव में जवाबी फायर किया, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। घायल आरोपी ने अपना नाम अंकुश निवासी नरौली बताया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अंकुश के पास से .320 बोर की पिस्टल, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और हत्या में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी और क्षेत्राधिकारी विवेक जावला ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

---------
विक्रम सिंह हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया गया था। मुठभेड़ में अभियुक्त अंकुश को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। उसे नरौली सीएचसी भर्ती कराया गया है। अभी तक की पूछताछ के अनुसार हत्याकांड को साले-बहनोई के विवाद में अंजाम दिया गया था। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed