फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused husband fights after drinking alcohol snatched children and brought them home in sambhal

निर्दयी पति: महिला का आरोप- घरवाला शराब पीकर करता है मारपीट, इस बार की ऐसी हरकत सह न पाई पत्नी

Sat, 24 Jun 2023 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बनियाठेर (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, बनियाठेर (संभल) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 24 Jun 2023 01:21 AM IST
सार

महिला ने पति से अपनी जान को खतरा बताया है। साथ ही आरोपी के पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Accused husband fights after drinking alcohol snatched children and brought them home in sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल के बद्दी में रहकर फैक्टरी में काम कर रही उत्तर प्रदेश संभल जिले के बनियाठेर के गांव मंगलपुरा की महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पति महिला के पास से बच्चे लेकर गांव मंगलपुरा आ गया है। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई कराने व बच्चों को उसके सुपुर्द करने की मांग की है।

विज्ञापन


बनियाठेर क्षेत्र के गांव मंगलपुरा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब आठ-नौ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति शराब पीकर मारपीट करता था। उसने दो बच्चे हैं। पति मारपीट करता है और घर से निकालने की धमकी देता है। करीब पांच माह पहले वह और उसका पति हिमाचल के बद्दी में नौकरी करने गए थे। आरोप है कि करीब एक सप्ताह उसके पति ने बद्दी के ही एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये उधार लिए। इसके बाद शराब पीकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


उसके दोनों बच्चों को लेकर अपने गांव मंगलपुरा आ गया। उसके वापस आने पर पति जान से मारने की धमकी देता है। उधर बद्दी का व्यक्ति उधारी के पैसों का तकादा करता है। महिला ने पति से अपनी जान को खतरा बताया है। साथ ही आरोपी के पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दोनों बच्चों को उसकी सुपुर्दगी में दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed