{"_id":"656e362ad3f976ae87020af9","slug":"accused-arrested-for-cutting-mango-trees-police-recovered-wood-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-5045-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आम के पेड़ काटते आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लकड़ी बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आम के पेड़ काटते आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लकड़ी बरामद की
Tue, 05 Dec 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर। पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना पर गांव मोहम्मदपुर बावई में एचोंली के मार्ग पर आम बाग में पेड़ काट रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। मौके से आम के कटे हुए तीन पेड़ की लकड़ी, कुल्हाड़ी, आरी भी बरामद की है।
थाना बनियाठेर पुलिस रविवार की रात गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि मोहम्मदपुर बावई में एचोली मार्ग आम के बाग में पेड़ों को काटा जा रहा है। सूचना पर बाग में छापा मारा, तो वह एक व्यक्ति आरी से पेड़ काटते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछने पर आरोपी ने अपना नाम रियासत निवासी मोहम्मदपुर बावई बताया। मौके पर तीन आम के पेड़ कटे पड़े मिले। पुलिस ने मौके से एक कुल्हाड़ी, आरी भी बरामद की है। पुलिस ने वन विभाग को सूचना देकर लकड़ी को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से से जेल भेज दिया गया। पकड़ने वालों में एसआई विजेंद्र कुमार, अरूण कुमार, सोनू मलिक, अमरजीत आदि रहे।