फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   accident in sambhal

बारातियों से भरी बस-कैंटर से भिड़ी, एक की मौत, 25 घायल

Sat, 27 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 27 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
accident in sambhal
संभल-गवां मार्ग पर गुरुवार को देर रात्रि एक बड़ा हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस को कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई। बस में सवार 25 से अधिक बाराती घायल हुए जिसमें चार की हालत बेहद नाजुक थी। एक बाराती ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



तीन को गंभीर अवस्था में मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है। अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र में स्थित जीभपुर मुस्तकीम निवासी हरेंद्र पुत्र मुरारीलाल शर्मा की बारात संभल जनपद के तिगरी गांव में आई थी। बारातियों ने तिगरी में रात्रि 1 बजे के करीब दावत खाई और इसके बाद बस में सवार होकर अपने गांव के लिए चल दिए।
विज्ञापन



यह बस संभल होते हुए आदमपुर-गवां मार्ग पर आगे बढ़ रही थी। रास्ते में मूसापुर-इसापुर के निकट सामने से आ रहे कैंटर से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक समेत अधिकतर बारातियों को चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस में सवार कुछ बारातियों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। जो घायल नहीं हुए थे उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालने का जतन किया। एंबुलेंस से सभी घायलों को संभल के जिला अस्पताल लाया गया। इन घायलों में जीभपुर मुस्तकीम निवासी देवेंद्र (55) पुत्र बालेस्टर की मौत हो गई।


जबकि बस कंडक्टर गवां निवासी हाशिम पुत्र रईस, जीभपुर मुस्तकीम निवासी लोकमन पुत्र खानचंद्र और खरकौदा निवासी केशव पुत्र राकेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. कप्तान सिंह ने बताया कि इनके पैरों में फ्रेक्चर हुए हैं। इन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है।



जिला अस्पताल में अब 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं तो उपलब्ध हैं लेकिन सिर्फ रेफर करने लायक सुविधाएं ही उपलब्ध हैं। यह बात एक बार फिर उस वक्त सामने आई जब हादसे में घायल बाराती गुरुवार की रात्रि संभल के जिला अस्पताल पहुंचे। उनके लिए एक्सरे और प्लास्टर की व्यवस्था नहीं हो सकी क्योंकि यहां पर न तो रेडियोलाजिस्ट है और न ही हड्डी रोग विशेषज्ञ। प्लास्टर कौन करता? कौन बनाता एक्सरे रिपोर्ट? इसलिए फ्रेक्चर वाले तीनों घायलों को रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed