फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   accident by police van, one death

पुलिस वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
accident by police van, one death
चंदौसी के भुलावई में वाहन दुर्घटना के बाद मौके पर जमा लोग। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी/बनियाठेर। पुलिस लाइन से बंदियों को लेने मुरादाबाद जा रही वैन ने मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे बनियाठेर थाना क्षेत्र में भुलावई गांव के पास सामने जा रहे एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर सामने खड़ी स्कूल बस में टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जब यह बात परिजनों को पता लगी तो उन्होंने चंदौसी सीएचसी की मोर्चरी पर तालाबंदी कर हंगामा किया साथ ही शव को नहीं उठने दिया। करीब घंटेभर बाद पुलिस ने समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के गांव भोपुरा निवासी जफरयाब (35) पुत्र खुर्शीद हर साल दिवाली पर परिवार सहित फेरी लगाकर कपड़े आदि बेचने के लिए चंदौसी आ जाते हैं। यहीं पर परिवार सहित रहकर फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं। रोज की भांति मंगलवार की सुबह जफरयाब अपने साथी भूरा पुत्र मंगा को बाइक पर बैठाकर किसी गांव में जा रहे थे।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड पर बनियाठेर थाना क्षेत्र में भुलावई के पास पहुंचते ही पीछे आ रही एक पुलिस वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह उछल कर सामने खड़ी एक स्कूल बस में जा टकराया। पुलिस वैन मौके से चली गई। पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि सामने खड़ी स्कूल बस में बाइक के टकराने से दुर्घटना हुई है। जफरयाब और भूरा को राजकीय चिकित्सालय चंदौसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जफरयाब को मृत घोषित कर दिया गया। भूरा को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजन पहुंचे। भाई दिलशाद व जाकिर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां लोगों ने बता दिया कि टक्कर पुलिस वैन ने मारी है तो अस्पताल आकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखने की मांग करते हुए मोर्चरी पर तालाबंदी करके शव को नहीं उठने दिया।

बाद में पुलिस ने काफी देर तक समझा बुझाकर परिजनों को शांत किया। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इधर बनियाठेर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार को पुलिस वैन ने टक्कर नहीं मारी, बल्कि बाइक सवार तेज गति में होने के कारण आगे खड़ी स्कूल बस में टकरा गया था। पुलिस वैन ने तो कुछ देर रुककर पुलिस को सूचना दी थी। वैन स्पेशल ड्यूटी पर होने के कारण वहां से चली गई। मृतक के भाई की तहरीर पर स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed