फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ABVP submitted memorandum to the principal demanding improvement in vocational courses

व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सुधार की मांग को लेकर अभाविप ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ABVP submitted memorandum to the principal demanding improvement in vocational courses
चंदौसी। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में सुधार की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसएम डिग्री कालेज के प्राचार्य का घेराव किया। इस दौरान उनकी आपस में नोकझोंक भी हुई। बाद में उन्होंने प्राचार्य को समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत सत्र 2021-22 में विद्यार्थियों को अनिवार्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अध्ययन में परेशानी आ रही है। नई शिक्षा नीति लागू हुए डेढ़ वर्ष बीत गया लेकिन महाविद्यालय व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई नहीं करा पा रहा है। इसका कारण यह है कि शासन द्वारा जो प्रावधान व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के संचालन में किए गए हैं, वह काफी खर्चीले व जटिल हैं। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य हेमंत कुमार ने मांग की कि व्यवसायिक विषयों का संचालन महाविद्यालयों में ही निशुल्क या कॉलेज कोर्स की फीस में ही कराया जाए। यदि महाविद्यालय में व्यवसायिक विषयों को कराने की व्यवस्था नहीं हो पाती है तो कॉलज प्रशासन या सरकार जरुरतमंद छात्र-छात्राओं को कोर्स करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करें। इस जटिल समस्या के कारण अधिक मापदंड होने की वजह से की छात्र-छात्राओं की शिक्षा भी प्रभावित होगी। ज्ञापन व घेराव करने वालों में भास्कर शर्मा, नकुल चौधरी, विक्की बाबू, शुएब खान, समीर खान, अंकित राघव, जयंत ठाकुर, विनीत गिरि, अभिषेक चौधरी, विकास कुमार, अर्पित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed