{"_id":"611eba568ebc3e678e1fcac2","slug":"abvp-members-tried-to-burn-the-effigy-of-sp-mp-police-stopped-sambhal-news-mbd3997885166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी सदस्यों ने सपा सांसद का पुतला जलाने का प्रयास किया, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी सदस्यों ने सपा सांसद का पुतला जलाने का प्रयास किया, पुलिस ने रोका
विज्ञापन
संभल। सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क की गिरफ्तारी की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने की है। पुतला भी जलाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसके बाद सदस्यों ने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है। यदि गिरफ्तारी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार की शाम पांच बजे करीब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्षित सिंघल के नेतृत्व में एकत्र हुए और बरेली सराय से सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला लेकर शंकर चौराहे पर पहुंचे। जहां पुतला फूंका जाना था। इसी दौरान एसडीएम दीपेंद्र यादव और सीओ अरूण कुमार सिंह संभल कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।
एबीवीपी के सदस्यों से पुलिस कर्मियों ने सांसद का पुतला छीन लिया और शांति बनाए रखने की अधिकारियों ने अपील की। इसके बाद एसडीएम और सीओ को कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन दिया गया। जिसमें सदस्यों ने मांग की है कि सांसद ने तालिबानियों से स्वतंत्रता सेनानियों की तुलना की है।
देशद्रोह की रिपोर्ट दर्ज हो गई है तो तत्काल गिरफ्तार किया जाए। वहीं अन्य दो अरोपी चौधरी फैजान और मोहम्मद मुकीम को भी गिरफ्तार किए जाने की मांग उठाई है। इस दौरान हितेश कुमार, चिराग गुप्ता, पीयूष, गौरव, अजय शर्मा और प्रशांत आदि मौजूद रहे।