फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   About 150 animals sick after eating fodder in Hasangarh

हसनगढ़ में चारा खाने से करीब 150 पशु बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:03 AM IST
सार

असमोली ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हसनगढ़ में चारा खाने के बाद करीब 150 पशु बीमारी की चपेट में आ गए हैं।गांव पहुंची टीम ने पशुओं का उपचार किया है।ग्रामीणों का भी यही आरोप है कि पशु चिकित्साधिकारी फोन रिसीव नहीं करती हैं।

विज्ञापन
About 150 animals sick after eating fodder in Hasangarh

विस्तार

असमोली ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हसनगढ़ में चारा खाने के बाद करीब 150 पशु बीमारी की चपेट में आ गए हैं। दो दिन के अंदर दो पशुओं की मौत हो गई है। लंपी के भी लक्षण इस गांव के पशुओं में दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि निजी पशु चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं। सरकारी स्तर से जो टीम आई थी वह खानापूर्ति कर चली गई। गांव के निवासी पशुपालक सुनील कुमार पुत्र शिवलाल के छह पशु बीमार हैं। चंद्रपाल, बबलू, दिनेश आदि ने बताया कि दो दिन पहले एक किसान ने गन्ना छिलवाने के लिए ग्रामीणों को बुलाया था। ग्रामीण गन्ना छीलकर अगोला घर ले गए। इसकी कुट्टी काटकर पशुओं को खिलाई। जिसके बाद पशु बीमार हो गए। दो दिन तक निजी पशु चिकित्सक से उपचार कराते रहे। राजवीर और चंद्रपाल के दो पशुओं की मौत हुई तो अन्य पशु पालकों में खलबली मच गई। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग को जानकारी दी गई। गांव पहुंची टीम ने पशुओं का उपचार किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पशु चिकित्सा विभाग की टीम काफी पशुओं को बिना इलाज के छोड़कर गई है। जो उपचार किया गया है वह भी खानापूर्ति की तरह है। इसलिए निजी पशु चिकित्सक से उपचार करा रहे हैं। इस मामले में जानकारी के लिए असमोली की पशु चिकित्साधिकारी से जानकारी करनी चाही तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। ग्रामीणों का भी यही आरोप है कि पशु चिकित्साधिकारी फोन रिसीव नहीं करती हैं। ऐसे में बेहतर उपचार की उम्मीद क्या की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed