{"_id":"6219290ed050013865733b21","slug":"abdominal-pain-today-ultrasound-will-be-done-after-15-days-sambhal-news-mbd4199615135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट में दर्द है आज, अल्ट्रासाउंड होगा 15 दिन के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट में दर्द है आज, अल्ट्रासाउंड होगा 15 दिन के बाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। अगर पेट में दर्द हो गया और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे तो इसके लिए 15 दिन का समय लगेगा। समस्या बढ़े या घटे इससे कोई मतलब नहीं हैं। अगर समस्या का समाधान चाहिए तो निजी तौर पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा। सीधे तौर पर कहा जा सकता है कि जिला अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन तत्काल काम नहीं कर सकती। अगर सहूलियत किसी मरीज को मिलनी भी है तो कम से कम दस दिन का समय दिया जाता है। सामान्य तौर पर 15 दिन का समय दिया जाता है। हर दिन मरीज इसी आस में जिला अस्पताल आते हैं कि उनका अल्ट्रासाउंड जिला अस्पताल में नि:शुल्क हो जाएगा लेकिन यह उम्मीद उस समय टूट जाती है जब जरूरत तत्काल होती है और मरीज को 15 दिन बाद आने के लिए कहा जाता है। मरीज को मजबूरन निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाना पड़ता है। संभल के निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर 500 से 700 रुपए तक लिए जाते हैं। इससे उन मरीजों का शोषण होता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ज्यादातर जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज ग्रामीण इलाके के होते हैं, जो काफी दूर से चलकर आते हैं और मायूस होकर लौट जाते हैं।
क्या बोले मरीज
पेट में दर्द की समस्या है। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा था। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आए थे। चिकित्सक ने 12 मार्च को आने के लिए कहा है। इसलिए निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कराएंगे।
पिंकी, संभल
पेट में काफी समय से तकलीफ है। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा था। जिला अस्पताल में आए तो 15 दिन बाद आने के लिए कहा है। इसलिए निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कराएंगे।
विज्ञापन
सरला, सरायतरीन
खाली पेट दोपहर तक करते हैं मरीज इंतजार
अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को खाली पेट बुलाया जाता है। लेकिन अल्ट्रासाउंड तुरंत हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं हैं। कई बार दोपहर तक मरीजों को खाली पेट ही बैठना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड कराने आईं नासरा, नाजराना व बेबी ने बताया कि 15 दिन पहले डॉक्टर साहब ने तिथि दी थी। तिथि के अनुसार अल्ट्रासांउड कराने आए हुए हैं, लेकिन सुबह नौ बजे से बैठे हैं और 11.30 बजे तक भी अल्ट्रासांउड नहीं हुआ है।
रोज होते हैं 25 अल्ट्रासाउंड
सुबह आठ बजे से 12 बजे तक अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। रेडियोलॉजिस्ट एक ही होने के कारण यहां एक्सरे विभाग भी देखना होता है। इसलिए अल्ट्रासाउंड कराने आए मरीजों को 3 से 4 दिन का समय दे दिया जाता है।
- डा. जगवीर वर्मा, रेडियोलॉजिस्ट, जिला अस्पताल