फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   aachar sanhita ke baad hording utarne men dikhai sakhti

आचार संहिता के बाद होर्डिंग उतारने में दिखाई सख्ती

Fri, 06 Jan 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 06 Jan 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
aachar sanhita ke baad hording utarne men dikhai sakhti
election - फोटो : demo pic
शहर में लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के पोस्टर व होर्डिंग उतरवाए गए। 
विज्ञापन

बुधवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई। चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी को आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश जारी कर दिए और शहर में लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर व होर्डिंग उतारने को आदेश जारी किया। प्रशासन हरकत में आया और उसने बुधवार शाम चार बजे से बहजोई रोड से लेकर मंडी समिति तक होर्डिंग व पोस्टर, फ्लैक्सी आदि हटवा दिए। दूसरे दिन भी यह सख्ती जारी रही है। उपजिलाधिकारी अमित कुमार की मौजूदगी में गुरुवार को फव्वारा चौक व सीकरी गेट पर फ्लैक्सी व पोस्टर हटवाए। 


इस दौरान उपजिलाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि आचार संहिता का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। राजनीतिक दल की वॉल पेंटिंग भी शीघ्र पोती जाएंगी। इस दौरान नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विकास सेन, सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर, प्रमोद वाल्मीकि समेत पुलिस बल    मौजूद रहा।
विज्ञापन



 चुनाव आचार  संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। एसडीएम राशिद अली खां और सीओ ब्रह्मपाल सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने संभल नगर के शंकर चौराहे से अभियान शुरू किया। इसके बाद कई स्थानों पर से फ्लैक्सी हटाए गए। होर्डिग्स फाड़े गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासन का अभियान जारी रहेगा। इसकी शुरूआत बुधवार से ही हो चुकी है। जो होर्डिंग्स उतरने से रह गए थे उन्हें शुक्रवार उतारा जाएगा। आचार संहिता का पालन करने के लिए टीमें बना दी गईं हैं। उन्होंने बताया कि संभल, सिरसी नगर पंचायत में कई स्थानों पर होर्डिंग्स और फ्लैक्सी लगे हैं? इन्हें आचार संहिता लागू होने के बाद भी नगर निकायों ने नहीं उतरवाया है। इस मामले में अधिशासी अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed