{"_id":"586ea3d54f1c1b945d15a14c","slug":"aachar-sanhita-ke-baad-hording-utarne-men-dikhai-sakhti","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के बाद होर्डिंग उतारने में दिखाई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के बाद होर्डिंग उतारने में दिखाई सख्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के पोस्टर व होर्डिंग उतरवाए गए।
बुधवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई। चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी को आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश जारी कर दिए और शहर में लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर व होर्डिंग उतारने को आदेश जारी किया। प्रशासन हरकत में आया और उसने बुधवार शाम चार बजे से बहजोई रोड से लेकर मंडी समिति तक होर्डिंग व पोस्टर, फ्लैक्सी आदि हटवा दिए। दूसरे दिन भी यह सख्ती जारी रही है। उपजिलाधिकारी अमित कुमार की मौजूदगी में गुरुवार को फव्वारा चौक व सीकरी गेट पर फ्लैक्सी व पोस्टर हटवाए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि आचार संहिता का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। राजनीतिक दल की वॉल पेंटिंग भी शीघ्र पोती जाएंगी। इस दौरान नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विकास सेन, सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर, प्रमोद वाल्मीकि समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। एसडीएम राशिद अली खां और सीओ ब्रह्मपाल सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने संभल नगर के शंकर चौराहे से अभियान शुरू किया। इसके बाद कई स्थानों पर से फ्लैक्सी हटाए गए। होर्डिग्स फाड़े गए।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासन का अभियान जारी रहेगा। इसकी शुरूआत बुधवार से ही हो चुकी है। जो होर्डिंग्स उतरने से रह गए थे उन्हें शुक्रवार उतारा जाएगा। आचार संहिता का पालन करने के लिए टीमें बना दी गईं हैं। उन्होंने बताया कि संभल, सिरसी नगर पंचायत में कई स्थानों पर होर्डिंग्स और फ्लैक्सी लगे हैं? इन्हें आचार संहिता लागू होने के बाद भी नगर निकायों ने नहीं उतरवाया है। इस मामले में अधिशासी अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।