{"_id":"67db21d3405bd809f40f27f0","slug":"a-youth-from-chandausi-who-had-gone-to-banaras-to-take-a-competitive-exam-drowned-in-the-ganga-and-died-sambhal-news-c-204-1-chn1003-118537-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बनारस प्रतियोगी परीक्षा देने गया चंदौसी का युवक गंगा में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बनारस प्रतियोगी परीक्षा देने गया चंदौसी का युवक गंगा में डूबा, मौत
Thu, 20 Mar 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। प्रतियोगी परीक्षा देने बनारस गए चंदौसी की पावर हाउस आईटीआई के सामने नई कालोनी के रहने वाले हर्ष कुमार उर्फ दीपक (36) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन बनारस रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार बुधवार को बनारस में तुलसी घाट के सामने गंगा में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से एक युवक डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची भेलपुर थाना पुलिस ने 11 एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घाट की सीढ़ी पर युवक के कपड़े रखे थे। कपड़ों से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने युवक की पहचान हर्ष कुमार उर्फ दीपक पुत्र अशोक कुमार निवासी पावर हाउस आईटीआई के सामने नई बस्ती चंदौसी जिला संभल के रुप में की। वहींं हर्ष कुमार तीन भाईयों में मझला था। बड़ा भाई मनोज कुमार और छोटा भाई राहुल कुमार दिल्ली में जॉब करते हैं। तीनों भाई और एक बहन सभी की शादी हो चुकी है। सूचना मिलने पर दोनों भाई मनोज और राहुल दिल्ली से फ्लाइट से बनारस के लिए रवाना हो गए। घर पर मृतक की पत्नी और माता-पिता हैं।