{"_id":"6994c45508098ae411006c59","slug":"a-young-mans-bike-collided-with-an-electric-pole-while-he-was-going-to-attend-a-wedding-resulting-in-his-death-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126951-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शादी में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक बिजली के खंभे से टकराई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शादी में शामिल होने जा रहे युवक की बाइक बिजली के खंभे से टकराई, मौत
विज्ञापन
धनारी(संभल)। सोमवार की रात रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुटौना निवासी जोगेंद्र बहजोई क्षेत्र के गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था कि धनारी गांव के पास उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। जोगेंद्र घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी बहजोई भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने उसी के साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए बबराला मार्ग पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुटौना निवासी जोगेंद्र बाइक से बहजोई थाना क्षेत्र के धतूरा शेख शादी में शामिल होने के जा रहा था। स्टेशन रोड पर धनारी गांव के समीप उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सीएचसी बहजोई भेज दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन शव को अपने गांव ले गए।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह मृतक के परिजनों ने शव को गंवा-बबराला मार्ग पर रख कर जाम लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने समझा कर शांत कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक परिजन मृतक के साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि रात्रि में एक दुर्घटना में घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।