{"_id":"6a04e029c637d8a5fb0ff44b","slug":"a-young-man-took-away-a-newlywed-woman-with-the-help-of-a-friend-but-her-family-members-caught-him-and-beat-him-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-135334-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नवविवाहिता को साथी की मदद से ले गया युवक, परिजनों ने पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नवविवाहिता को साथी की मदद से ले गया युवक, परिजनों ने पकड़कर पीटा
Thu, 14 May 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 14 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। बहजोई क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को रविवार की रात पड़ोसी गांव का युवक साथी की मदद से बहलाकर ले गया। मामले में नवविवाहिता के पिता की ओर से दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों युवकों को युवती के परिवार वालों ने पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है।
युवती के पिता की ओर से दी गई तहरी में कहा गया है कि 15 दिन पूर्व बदायूं जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ अपनी बेटी की शादी की थी। कुछ दिन पहले वह मायके आई थी। रविवार की रात परिवार के सभी लोग पड़ोसी गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे, इसी दौरान पड़ोसी गांव निवासी युवक अपने साथी की मदद से उसकी बेटी को अपने साथ ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी बेटी का पता नहीं चल सका।
बाद में जानकारी मिलने पर नवविवाहिता के मायके वाले फरीदाबाद पहुंच गए और युवती के साथ ही दोनों आरोपी युवकों को पकड़कर गांव ले आए। यहां दोनों की जमकर पिटाई की, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर गांव विक्रमपुर ताहरपुर निवासी गुड्डू और अनिकेत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अगर युवक के परिजनों द्वारा घटना की तहरीर मिलती है तो मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।