फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man injured in a land dispute died.

Sambhal News: जमीन के विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम

Sat, 15 Nov 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 15 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a land dispute died.
जुनावई (संभल)। साधु मढ़ी आश्रम के पास गंगा किनारे की जमीन को लेकर एक सप्ताह पहले हुई मारपीट में घायल खिरकवारी गांव निवासी दानवीर सिंह (22) की शुक्रवार को अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। अलीगढ़ में ही शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के क्षेत्र साधु मढ़ी आश्रम के नजदीक गंगा किनारे की भूमि विवाद को लेकर छह नवंबर को खिरकबारी, संतनगर व रामनगर गांव के लोगों जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। मामले में चौकी प्रभारी संदीप कुमार की ओर से दोनों पक्षों के 17 नामजद व 14 अज्ञात सहित 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

मारपीट में घायल खिरकवारी गांव निवासी दानवीर सिंह अलीगढ़ में उपचार चल रहा था। शुक्रवार की शाम हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे अलीगढ़ से दिल्ली लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। शव का अलीगढ़ में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। क्राइम इंस्पेक्टर बलराम सिंह यादव ने बताया कि छह नवंबर को जमीन के विवाद में हुई मारपीट में घायल दानवीर की शुक्रवार शाम सात बजे मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पहले हुई थी शादी
मृतक के परिवार के अनार सिंह ने बताया कि दानवीर की छह माह पहले शादी हुई थी। मौत की खबर मिलने के बाद मां खेदवती और पत्नी नीलम का रो-रोकर बुरा हाल था। सांत्वना देने वालों की आंखों से भी आंसू छलक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed