{"_id":"69e7d69e1d33e332ee0447e2","slug":"a-young-man-hanged-himself-after-his-wife-went-to-visit-relatives-and-died-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128719-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पत्नी के रिश्तेदारी में जाने पर फंदे से लटका युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पत्नी के रिश्तेदारी में जाने पर फंदे से लटका युवक, मौत
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के रिश्तेदारी में जाने से नाराज 20 वर्षीय युवक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
मंगलवार की सुबह क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का शव कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों के अनुसार, पत्नी के रिश्तेदारी में जाने से बेटा नाराज था। सोमवार की रात परिजन सोने के लिए आटा-चक्की पर चले गए। मंगलवार की सुबह वह घर पहुंचे और बेटे को आवाज दी तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और कमरे का दरवाजा तुड़वाया। अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक वर्ष की बेटी को अकेला छोड़ गया। इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया युवक के आत्महत्या की कोई जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।