फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man died after being hit by a train

Sambhal News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a train
बहजोई। बहजोई-पाठक स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर कान्हा विहार होटल के पीछे ट्रेन से कटकर गमन (35) की मौत हो गई। शिनाख्त होने पर पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक यहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है।
विज्ञापन

बहजोई-पाठकपुर स्टेशन के बीच शनिवार सुबह साढ़े सात बजे ट्रैक पर युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर जीआरपी और बहजोई पुलिस पहुंच गई। शव की शिनाख्त धनारी थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी गमन पुत्र अनेक पाल के रूप में हुई। इसके बाद गमन के परिजन मौके पर पहुंच गए। बड़े भाई राजेश चौहान ने पुलिस ने पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनाें को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed