{"_id":"6920c4d439d3a7fe34011706","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-his-identity-was-not-known-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124627-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रेन से कटकर युवक ने दे दी जान, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रेन से कटकर युवक ने दे दी जान, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। मालगोदाम रोड स्थित रेलवे फाटक 35 बी के निकट शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने बापूधाम मोतिहारी ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब 2.45 बजे आनंद बिहार दिल्ली जाने वाली बापूधाम मोतिहारी ट्रेन बरेली से चल कर चंदौसी आ रही थी। इसी दौरान मालगोदाम रेलवे फाटक के पास बरेली की ओर एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया और जान दे दी। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाया और तलाशी ली। तलाशी में भी ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे युवक की पहचान हो सके।
ट्रैक के पास स्थित बस्ती के रहने वाले इशान ने बताया कि वह दोपहर को अपनी छत पर छोटे भाई को खिला रहा था। तभी उसने देखा कि बरेली की ओर से ट्रेन आ रही थी और युवक दौड़ता हुआ आया और ट्रैक पर बैठ गया। इसके बाद ट्रेन से कट कर युवक की मौत हो गई।
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की आयु करीब 30 वर्ष है। शरीर पर सफेद रंग की शर्ट और नेवी ब्लू रंग की पैंट थी। युवक की जेब से कुछ रुपये मिले, पर कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।