फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man committed suicide after his gambling winnings of Rs 2.80 lakh were snatched away

UP: जुए में जीते 2.80 लाख रुपये छीन जाने पर युवक ने दी जान, पत्नी के जेवर बेचकर खेला था जुआं; जुआरियों ने छीने

Mon, 14 Jul 2025 11:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 14 Jul 2025 11:50 PM IST
सार

ऋषिपाल ने बताया कि रविवार दोपहर को उनका बेटा वीरेश बिना किसी को बताए अपनी पत्नी के जेवर घर से ले गया और उन्हें बेचकर जुआं खेलने पास के ही गांव अफजलपुर चला गया। यहां जुएं में वह करीब 2.80 लाख रुपये जीत गया।

विज्ञापन
A young man committed suicide after his gambling winnings of Rs 2.80 lakh were snatched away
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल जिले के धनारी इलाके के गांव औरंगाबाद निवासी वीरेश (25) ने रविवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि युवक जुएं में करीब 2.80 लाख रुपये जीत गया था जो जुआरियों ने उसके साथ मारपीट कर छीन लिए, इसी बात से आहत होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी ऋषिपाल ने बताया कि रविवार दोपहर को उनका बेटा वीरेश बिना किसी को बताए अपनी पत्नी के जेवर घर से ले गया और उन्हें बेचकर जुआं खेलने पास के ही गांव अफजलपुर चला गया। यहां जुएं में वह करीब 2.80 लाख रुपये जीत गया। इस दौरान उसके साथ जुआ खेल रहे युवकों ने उसकी पिटाई की और उससे सारे रुपये छीन लिए। इससे आहत होकर वह देर शाम घर पहुंचा और किसी समय उसने घर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसने सारी बात बताई।
विज्ञापन


परिजन उसे उपचार के लिए बहजोई के निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे मुरादाबाद ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। वीरेश अपने पीछे पत्नी श्रीवती और एक बेटा व बेटी को अकेला छोड़ गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed