{"_id":"698b90be717c4d68e602efb9","slug":"a-young-man-climbed-a-60-foot-high-overhead-tank-with-the-intention-of-committing-suicide-causing-commotion-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-132108-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आत्महत्या के इरादे से 60 फीट ऊंचे ओवरहेड टैंक पर चढ़ा युवक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आत्महत्या के इरादे से 60 फीट ऊंचे ओवरहेड टैंक पर चढ़ा युवक, हंगामा
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के चमन सराय निवासी कासिम ने पालिका कार्यालय परिसर में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़कर फंदे से लटकने का प्रयास किया और लटक गया। ओवरहेड टैंक पर चढ़े लोगों ने किसी तरह युवक को फंदे से लटकने से रोका और नीचे उतारकर ले आए। यह हंगामा करीब डेढ़ घंटे तक चला। यह बीरू बसंती को पाने के लिए बल्कि अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए आत्महत्या के इरादे से चढ़ा था।
मौके पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले गई और शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई की है। युवक का कहना है कि पत्नी से विवाद के चलते वह मानसिक रूप से परेशान हो चुका है। इसलिए जान देना चाहता है।
मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे युवक 60 फीट ऊंचे ओवरहेड टैंक पर चढ़कर हंगामा करने लगा। लोगों की नजर पड़ी तो नीचे उतरने के लिए कहा। युवक ने कहा कि वह ओवरहेड टैंक से लटक कर जान देगा। अपनी पत्नी से परेशान हो चुका है। युवक रस्सी लेकर पहुंचा था। गले में रस्सी डालकर पाइप पकड़कर लटक गया। इस दौरान कुछ लोग ओवरहेड टैंक पर चढ़े और हाथ पकड़ लिए जिससे वह छूट न जाए। युवक ने अपने हाथ छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने बमुश्किल ऊपर खींच लिया।
विज्ञापन
युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को सात वर्ष हो चुके हैं। एक बेटी है और पत्नी से आए दिन विवाद रहता है। इससे वह परेशान हो चुका है। कहा कि पत्नी तलाक लेने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रही है। रुपये मेरे पास है नहीं और मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं।
कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर एसडीएमए न्यायालय से युवक की जमानत नहीं हो सकी और जेल भेज दिया गया है।