फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A woman was beaten up outside the Munsif Court

Sambhal News: मुंसिफ कोर्ट के बाहर महिला से मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
A woman was beaten up outside the Munsif Court
हसनपुर/संभल। दहेज उत्पीड़न के मामले में तारीख पर मुंसिफ कोर्ट पहुंची महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का आरोप ससुराल वालों पर लगाया गया है। मारपीट में महिला घायल हो गई। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव वाटीपुरा निवासी नीरज बुधवार को हसनपुर मुंसिफ कोर्ट में दहेज उत्पीड़न के मामले में तारीख पर भाई सतवीर के साथ आई थी। दोपहर करीब 12 बजे फाइल में बहस होने के बाद महिला कोर्ट से बाहर निकल आई। आरोप है कि इस दौरान ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें महिला घायल हो गई। घटना का वीडियो भी है। नीरज की शादी संभल के कैला देवी थानाक्षेत्र के गांव तारनपुर निवासी अमरपाल से हुई थी। ससुराल वाले अब गजरौला में रहते हैं। बड़ी मुश्किल से कोर्ट के बाहर बैठे लोगों ने महिला को छुड़ाया।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की जानकारी अदालत में दी गई। इसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed