फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   a woman gave her life by hanging on the noose with the help of a tree

पेड़ के सहारे फंदे पर लटककर महिला ने दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
a woman gave her life by hanging on the noose with the help of a tree
सौंधन (संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने पेड़ के सहारे फंदे पर लटक कर अपनी जान दी। महिला की मौत की सूचना पर मायके वाले भी आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और हंगामा हुआ। गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझा दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस से भी दोनों पक्षों ने समझौता कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट गई। महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को 40 वर्षीय महिला अपने पति के साथ गन्ने के खेत पर ट्रॉली में गन्ना भरवा रही थी। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बाद में उसका पति गन्ने से भरी ट्रॉली को लेकर सेंटर पर चला गया, जबकि महिला खेत पर ही रह गई।
विज्ञापन

इस दौरान महिला ने साड़ी के फंदे से लटक कर जान दी। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन आ गए और शव को उठाकर घर ले गए। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बाद में मृतका के मायके वाले भी आ गए तथा उन्होंने सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस बिना किसी कार्रवाई के लौट आई। गांव के श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कैला देवी थानाध्यक्ष संदीप कुमार का कहना है कि सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। लेकिन दोनों पक्षों ने आपस ने समझौता कर लिया। किसी भी कार्रवाई से इनकार किया। इसके बाद पुलिस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed