{"_id":"66b55fa8afa9b0371306fac9","slug":"a-woman-arrested-for-theft-from-a-bullion-dealers-shop-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-113125-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सराफा कारोबारी की दुकान से चोरी के आरोप में एक महिला गिरफ्तार, दो की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सराफा कारोबारी की दुकान से चोरी के आरोप में एक महिला गिरफ्तार, दो की तलाश
Fri, 09 Aug 2024 05:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में स्थित सराफा कारोबारी पंकज अग्रवाल की दुकान से जेवर की चोरी करने की घटना का खुलासा पुलिस ने किया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने घटना का खुलासा किया है। बताया कि एक आरोपी महिला गिरफ्तार कर ली गई है। दो आरोपी महिलाओं की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। पकड़ी गई आरोपी से जेवर भी बरामद हुआ है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना पहली अगस्त की दोपहर हुई थी। घटना के बाद से ही पुलिस की टीम खुलासे में लगी थी। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी महिलाओं की पहचान हुई। इसी क्रम में टीम ने नखासा थाना क्षेत्र के खग्गू सराय निवासी साईना को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर करीब 12 तोले सोने के जेवर बरामद किए हैं। आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि इस घटना में उसकी बहन मुरादाबाद के थाना कटघर अंतर्गत कोहिनूर तिराहा निवासी सायरा व मझौला थाना क्षेत्र के पीर का बाजार निवासी शायबा भी शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भागी हुई दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है। पकड़ी गई आरोपी महिला ने बताया है कि वह इसी तरह से झांसा देकर चोरी की घटनाएं करती हैं और बाद में आपस में हिस्सा बांट लेती हैं। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।
महमूदखां सराय में सराफा की दुकान करने वाले कारोबारी पंकज अग्रवाल ने पुलिस को बताया था कि एक बुर्कानशीं महिला आई और पाॅजेब दिखाने को कहा। चांदी के कई आभूषण और मांगे। इस दौरान किसी का फोन आया तो महिला ने दुकान का पता बताया। दस मिनट बाद दो महिलाएं और पहुंची। इसी दौरान महिलाओं ने कारोबारी को बातों में इधर उलझाया और जेवर से भरा डिब्बा चोरी कर लिया। जिसमें करीब 20 तोले सोने के जेवर होने की बात कही थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए। इसके बाद ही पुलिस की सक्रियता बढ़ गई।