फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A villager sitting on a cot on the roadside died after being hit by a tempo.

Sambhal News: टेंपो की टक्कर से सड़क किनारे पड़ी चारपाई पर बैठे ग्रामीण की माैत

Thu, 20 Aug 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 20 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A villager sitting on a cot on the roadside died after being hit by a tempo.
विज्ञापन


बहजोई। हाईवे पर अनियंत्रित होकर टेंपो सड़क किनारे पड़ी चारपाई को टक्कर मार दी। इससे चारपाई पर बैठे गांव बमनेटा निवासी हरिओम (50) की मौत हो गई। वहीं, बराबर में मौजूद उनका भाई बिजेंद्र भी घायल हो गया।

हादसे के दाैरान टेंपो में सवार गांव राजपुर निवासी युवक मिंटू व लहरावन निवासी युवक ख्याली घायल हो गए। टेंपो सवार युवकों का कहना था कि वह बहजोई से चंदौसी की ओर से जा रहे थे। तभी अचानक गांव बमनेटा के निकट टेंपो चारपाई को टक्कर मारते हुए पलट गया और हादसा हो गया। वहीं, सीओ स्तुति सिंह का कहना था कि घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया है। टेंपो पुलिस के कब्जे में है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के बेटे भुवनेश की ओर से मिली तहरीर के आधार पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article