{"_id":"680befc1daacca39d60dafb9","slug":"a-trust-should-be-formed-for-all-the-ancient-pilgrimage-sites-of-sambhal-dm-sambhal-news-c-204-1-chn1003-119527-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल के सभी प्राचीन तीर्थों के लिए बनाया जाए ट्रस्ट : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल के सभी प्राचीन तीर्थों के लिए बनाया जाए ट्रस्ट : डीएम
विज्ञापन
बहजोई। डीएम ने संभल के प्राचीन तीर्थों के लिए ट्रस्ट बनाए जाने पर जोर दिया। शुक्रवार को शाम हुई बैठक में डीएम ने एसडीएम संभल से ईओ के साथ समन्वय कर प्राचीन तीर्थों की भूमि के प्रस्ताव को देखकर समीक्षा करने को कहा।
डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कलक्ट्रेट सभागार में नगर पालिकाओं के प्रस्तावों को लेकर बैठक की। कहा कि संभल के प्राचीन तीर्थों को लेकर एक ट्रस्ट बनाया जाए। इससे इन तीर्थों का अच्छी तरह से रखरखाव हो सकेगा। इस बीच डीएम ने संभल के विजय तीर्थ व सूरजकुंड तीर्थ आदि पर बातचीत कर प्रस्ताव बनाने को कहा। वहीं, डीएम ने सभी नगर पालिकाओं व पंचायतों से वंदन योजना के तहत जानकारी ली। डीएम ने कहा कि वंदन योजना के तहत अधिक से अधिक प्रस्ताव रखे जाएं।
वहीं, बहजोई के मां भगवंतपुर वाली देवी मंदिर परिसर में स्थित निर्माणाधीन मंदिर पर भी बातचीत की गई। इस बीच डीएम ने आवंटित धनराशि का सदुपयोग करने पर जोर दिया। साथ ही नगर सभी पालिकाओं व पंचायतों में सीवर का प्रस्ताव रखने को भी कहा। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल तक प्रस्तावों पर गहन समीक्षा की जाए।