फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A truck loaded with stones overturned on the highway, causing a jam for one and a half hours

Sambhal News: हाईवे पर पत्थर से भरा ट्रक पलटा, डेढ़ घंटे लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with stones overturned on the highway, causing a jam for one and a half hours
धनारी। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर धनारी क्षेत्र के मझोला फतेहपुर के चौराहे के पास शुक्रवार को तड़के पत्थर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे यातायात बाधित हो गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को रूट डायवर्ट करते हुए धनारी से आर्थल चौराहे से होते हुए बबराला से निकाला और नूरपुर तिराहे से रजपुरा से आर्थल चौराहे से बहजोई को रवाना कराए। करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने कई जेसीबी की मदद से ट्रक को हाईवे से हटाया। तब कहीं यातायात सुचारू हो सका। शुक्रवार की सुबह 3.30 बजे करीब अलीगढ़ से मुरादाबाद जा रहा पत्थर से भरा ट्रक आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर धनारी क्षेत्र के मझोला फतेहपुर के चौराहे के पास अनियंत्रण होकर पलट गया। सड़क पर पत्थर बिखर गए। इससे हाईवे पूरी यातायात बंद हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। चालक काम सिंह निवासी कासगंज और परिचालक अरुण कुमार निवासी इगलाश अलीगढ़ घायल हो गए। चालक की सूचना पर पीआरबी मौके पर पहुंची और चालक व परिचालक को सीएचसी गुन्नौर भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार फोर्स के साथ मौके पहुंचे और वाहनों को धनारी से आर्थल चौराहे से रजपुरा होते हुए बबराला को निकाला। इधर नूरपुर तिराहे पर रजपुरा होते हुए बहजोई को वाहन निकाले गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को हाईवे से हटाया और सुबह पांच बजे करीब यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed