फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A truck loaded with liquor overturned in a ditch while trying to save a pickup

Sambhal News: पिकअप को बचाने के प्रयास में खंदक में पलटा शराब से भरा ट्रक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with liquor overturned in a ditch while trying to save a pickup
कुढ़फतेहगढ़(संभल)। शराब लेकर बिसौली जा रहा ट्रक कुढ़फतेहगढ़ और बरी चौराहे के बीच पिकअप को बचाने के चक्कर में 15 फीट गहरी खंदक में जा गिरा। गनीमत रहीं कि चालक नेपाल सिंह निवासी ऊमरी थाना धामपुर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

ट्रक चालक ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे करीब वह डीएसएम शुगर मिल धामपुर से शराब लेकर बिसौली के एक गोदाम पर जा रहा था। जैसे ही ट्रक कुढ़फतेहगढ़ और बरी चौराहे के बीच रास्ते पर पहुंचा, तो सामने से आ रही पिकअप को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खंदक में जा कर पलट गया। चालक ने बताया कि बरी चौराहे से डारनी तक की सड़क की चौड़ाई कम है। साथ ही सड़क के दोनों ओर गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जो आए दिन वाहन चालकों के लिए हादसे का सबब बन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed