फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A ten month old innocent child was bitten by a dog and injured

Sambhal News: कुत्ते ने दस माह के मासूम को नोचा, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
A ten month old innocent child was bitten by a dog and injured
गुन्नौर(संभल)। कस्बे के गांव नगलिया में मंगलवार दोपहर तीन बजे करीब एक पिल्ले ने दस माह के मासूम के कमर के नीचे के हिस्से में नोच कर जख्मी कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे और मासूम को पिल्ले से बचाया। इसके बाद परिजन घायल बच्चे को सीएचसी लेकर गए। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव नगलिया निवासी राजवीर ने बताया कि वह घर से बाहर था और उसकी पत्नी विमलेश जंगल गई हुई थी। घर पर उसका दस माह का बच्चा अमरपाल घर के आंगन में खेल रहा था। तभी वहां एक कुत्ते का पिल्ला आ गया और मासूम के कमर के नीचे के हिस्से को नोचने लगा। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर घर के बाहर बैठे अन्य परिजन आ गए और बच्चे को पिल्ले से बचाया। इसके बाद घायल बच्चे को सीएचसी ले जाया गया। जहां उसे एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सीएचसी चिकित्सक डॉ. अजहर अली ने बताया कि पिल्ले ने बुरी तरह नोच दिया है, जिस कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed