फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A teenager, hurt after an argument with his sister, hanged himself.

Sambhal News: बहन से कहासुनी के बाद आहत हुए किशोर ने फंदे से लटक कर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A teenager, hurt after an argument with his sister, hanged himself.
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर में शनिवार की सुबह सगे भाई बहन में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि 15 वर्षीय भाई ने कमरे पहुंचकर फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन जब खेत से घर पहुंचे तो कमरे का गेट तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई-बहन नाबालिग हैं। शनिवार की सुबह परिवार के लोग खेत पर गए थे। घर में दोनों भाई-बहन ही थे। किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और किशोर कमरे चला गया। बहन ने कुछ देर बाद कमरा देखा तो वह बंद था। बहन ने काफी देर तक खटखटाया लेकिन कमरा नहीं खुला। इसके बाद वह खेत पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजन दौड़कर घर आए। कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन नहीं खोला। इस पर किवाड़ तोड़कर अंदर पहुंचे। किशोर का छत के कुंदे से लटका देखकर परिजन सन्न रह गए। गांव के चिकित्सक को दिखाया गया। जहां मृत होने की पुष्टि की। इस जानकारी के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। शनिवार की शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed