फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A team arrived in the village to investigate a complaint regarding fraudulent payments under MGNREGA.

Sambhal News: मनरेगा में फर्जी भुगतान की शिकायत पर जांच करने गांव पहुंची टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
A team arrived in the village to investigate a complaint regarding fraudulent payments under MGNREGA.
असमोली। विकासखंड संभल क्षेत्र की ग्राम पंचायत मढ़ावली रसूलपुर में मनरेगा के तहत फर्जी भुगतान और बिना कार्य कराए धन निकासी की शिकायत पर गठित जांच समिति शुक्रवार को गांव पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मढ़ावली रसूलपुर निवासी दिनेश सिंह और चमन सिंह ने 28 अगस्त 2025 को डीएम को शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया था कि मनरेगा के तहत फर्जी तरीके से भुगतान किया गया। शिकायत में कहा गया कि पिछले वर्षों में बिना कार्य कराए मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर भुगतान किया गया तथा मस्टरोल पर प्राइवेट व्यक्ति पिंकू सिंह के हस्ताक्षर कराए गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वर्ष 2024-25 में फर्जी समूह बनाकर मेट अंशु पत्नी संजीव कुमार की नियुक्ति की गई। मेट द्वारा बिना कार्य कराए मजदूरों के खातों में धनराशि भेजकर निकाली गई। आरोप है कि अंशु ने अपने पति संजीव कुमार के जॉब कार्ड पर 25,215 रुपये तथा भतीजी शगुन देवल के जॉब कार्ड पर 31,088 रुपये का भुगतान कराया। इसके अलावा कई ऐसे कार्यों का भुगतान भी दर्शाया गया, जो जमीन पर कराए ही नहीं गए या जिनका दोबारा भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच समिति गठित कर जांच के आदेश दिए थे। आदेश के क्रम में शुक्रवार को एडीओ पंचायत राजीव चौहान, एपीओ रोमान अरशद और तकनीकी सहायक मोहम्मद अजीज गांव पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed