फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A strong society builds a strong nation: Ashutosh

सशक्त समाज ही सशक्त राष्ट्र का करता है निर्माण : आशुतोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
A strong society builds a strong nation: Ashutosh
चंदौसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चंदौसी नगर में रविवार को स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया और गांधी पार्क में एकत्र हुए। बौद्धिक सत्र में जिला प्रचारक आशुतोष ने शक्ति उपासना पर बल दिया। कहा कि भारतीय संस्कृति की सहिष्णुता का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया। सशक्त समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस व विजयदशमी के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में जिला प्रचारक आशुतोष ने कहा कि भारत उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक एक है। इसमें रहने वाले लोग और समाज अपने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। संघ कोई भी कार्यक्रम प्रतीक के लिए नहीं मनाता। प्रत्येक कार्यक्रम राष्ट्र की उन्नति एवं संपंनता लिए करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक राष्ट्रीय समाज के निर्माण के लिए दिन-रात सतत प्रयास करते रहते हैं।
विज्ञापन

विजयदशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर संघ स्वयंसेवकों ने पूरे नगर में पथ संचलन निकाला। नगर में विभिन्न शाखाओं से प्रारंभ होकर कंपनी बाग स्थित सुभाष शाखा पर समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह चरन सिंह ने किया। इस अवसर पर सहजिला संघ चालक अमित, नगर संघचालक प्रभात, भूदेव, संजीव, अशोक, नवनीत, संदीप अक्षत, दिलीप, पारस, अरविंद, अमन, देवेन्द्र, मनोज, सचिन व अन्य राजनैतिक कार्यकर्ता व अनुशांगिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर प्रचार प्रमुख उदय तिवारी ने बताया कि यह संचलन नगर की विभिन्न शाखाओं एवं बस्तियों से होकर सुभाष शाखा कंपनी बाग पर संपन्न हुआ। जिसमें 300 कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed