फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A storehouse of knowledge locked in a room, one can survive with the help of old books.

Sambhal News: कमरे में बंद ज्ञान का भंडार, पुरानी किताबों के सहारे नौनिहाल

Fri, 03 May 2024 04:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 03 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
A storehouse of knowledge locked in a room, one can survive with the help of old books.
चंदौसी। परिषदीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक महीने बाद भी बच्चों को पुस्तकें नहीं मिल पाई हैं। जबकि ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर 20 दिन पहले पुस्तकें पहुंच चुकी है। बीआरसी केंद्र से वितरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से स्कूलों में पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। लिहाजा स्कूलों में पुरानी पुस्तकों से पढ़ाई हो रही है। काफी बच्चों पर तो पुरानी किताबें भी नहीं हैं।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी व उच्च प्राइमरी 1299 विद्यालय हैं। जिनमें 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी शामिल हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत इन स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। यह पुस्तकें विभाग सीधे स्कूलों तक पहुंचाता है। इसके बाद स्कूलों में बच्चों के बीच पुस्तकें वितरण की जाती है। इस बार शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक महीने बाद भी स्कूलों तक पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। ऐसा नहीं है कि जिले में पुस्तकें नहीं आयी है। करीब 20 दिन पहले जनपद में पुस्तकें पहुंच चुकी है। उन्हें बीआरसी केंद्रों तक पहुंचा दिया गया है। लेकिन अभी तक बीआरसी केंद्रों से स्कूलों में पुस्तकें नहीं पहुंचाई गई हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कुछ बच्चे पुरानी पुस्तकें लेकर पढ़ने आ रहे हैं। उनकी पुस्तकें भी अच्छी स्थिति में नहीं हैं। कुछ बच्चों के पास पुरानी पुस्तकें भी नहीं है। बीते दिनों विभाग ने स्कूलों में पुस्तकें वितरण होने का दावा किया, लेकिन अभी भी बच्चों तक पुस्तकें नहीं पहुंची है। नई पुस्तकें बीआरसी केंद्रों की शोभा बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयाें में इस बार 1.90 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए नए सत्र में करीब नौ लाख पुस्तकों और चार लाख कार्य पुस्तिका की मांग की गई। विभाग ने 20 दिन पहले 53 फीसदी पुस्तकों का वितरण होने का दावा किया था, लेकिन एक महीने के बाद भी बच्चों को पुस्तकें वितरण नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed