फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A seven-year-old girl was gang-raped after being lured with Rs 10.

Sambhal News: दस रुपये का लालच देकर सात वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A seven-year-old girl was gang-raped after being lured with Rs 10.
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वार्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बालिका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बालिका की मां ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उनकी सात वर्षीय बेटी घर के बाहर थी। इसी दौरान दो युवक दस रुपये देने का लालच देकर साथ ले गए और एक मकान में सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी के चीखने की आवाज पर वह पहुंची तो आरोपी युवक भाग गए। बताया कि घटना के बाद से उनकी बेटी की हालत खराब है।
विज्ञापन

रजपुरा थाने के कार्यवाहक प्रभारी मियां जान ने बताया कि तहरीर तो मिली है लेकिन प्राथमिक जांच पड़ताल में घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। कार्यवाहक प्रभारी ने बताया कि जांच पड़ताल में जानकारी सामने आई है कि एक महीने पहले इन दोनों पक्ष का आपस में विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, कार्रवाई की मांग
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं की छात्रा के साथ शनिवार की सुबह छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया। छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। छात्रा ने बताया कि वह शनिवार की सुबह कोचिंग के लिए जा रही थी। रास्ते में पीछे से आए गांव निवासी युवक ने उसके साथ छेड़खानी की और जब शोर मचाया तो आरोपी युवक भाग गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। छेड़खानी की घटना नहीं है। संवाद


दुष्कर्म करने की धमकी देने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

संभल। हयातनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म करने की धमकी देने के आरोप में युवक अतुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर हुई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को बताया कि 29 अक्तूबर को वह खेत पर जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो खेत में खींचकर ले गया। जहां दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। बचाव किया तो गाली-गलौज की। बाद में बमुश्किल बची। इसके बाद आरोपी भाग गया। अब दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अतुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed