{"_id":"69b4696ecee03c64ea08b404","slug":"a-report-was-filed-against-four-people-for-assaulting-a-youth-sambhal-news-c-204-1-chn1011-127611-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवक के साथ मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवक के साथ मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
धनारी(संभल)। थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा निवासी सुरेश कुमार की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बीती 10 मार्च की सुबह उनका बेटा जयवीर अपनी स्कूटी से खेत से वापस आ रहा था। गांव के ही अमित, लवकुश, प्रेमपाल व गुड्डू निवासी तिपेड़ा थाना बबराला ने उसकी स्कूटी को रोककर गाली गलौज जी। विरोध करने पर आरोपियों ने जयवीर के साथ मारपीट की। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग आए तो चारों आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जांच की जा रही है। संवाद
आधा दर्जन लाेगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई
धनारी। पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग मामलों में छह लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस ने गौरव निवासी रमपुरा थाना बहजोई, अवधेश, पप्पू, वीरपाल, नवनीत निवासी नगला चतुर्भानपुर व चमन निवासी धनारी को मारपीट के मामलों में गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। संवाद