{"_id":"69b31e23484099e6b30ba458","slug":"a-report-has-been-filed-against-three-people-including-the-former-head-in-connection-with-a-death-caused-by-being-buried-in-a-ravine-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-133080-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ढांग में दबकर हुई मौत के मामले में पूर्व प्रधान समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ढांग में दबकर हुई मौत के मामले में पूर्व प्रधान समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। बहजोई पुलिस ने ढांग में दबने से हुई मौत के मामले में पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई जान गंवाने वाले बुद्धसेन प्रजापति के चाचा गांव किसौली निवासी रामवीर की तहरीर पर हुई।
रामवीर का आरोप है कि मंगलवार सुबह 9:30 बजे गांव के ही अवनेश और कमल सिंह बड़े भाई महीपाल के घर आकर उनके भतीजे बुद्धसेन प्रजापति और सुनील प्रजापति को फावड़े से ट्रॉली में मिट्टी भरवाने के लिए गांव के ही पूर्व प्रधान के बेटे के खेत पर ले गए। खेत में पहले से ही करीब 15 फीट गहरे गड्ढे थे, उन्हें गहरे गड्ढे में ट्रैक्टर-ट्राॅली में मिट्टी भरने के लिए लगाया। ढांग गिरने से हादसा हो गया। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि गांव किसौली निवासी कमल सिंह, अवनेश और सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद