{"_id":"6ade6c6f002fb34edd0295d1","slug":"a-project-worth-123-crore-will-bring-water-to-65000-households-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-142397-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 123 करोड़ की योजना से 65 हजार घरों में पहुंचेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 123 करोड़ की योजना से 65 हजार घरों में पहुंचेगा पानी
विज्ञापन
संभल। शहर के 36 वार्डों में 123 करोड़ रुपये की पुनर्गठन पेयजल योजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी होने वाली है। इसके बाद शहर में पेयजल आपूर्ति में बड़ा बदलाव आएगा और हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचेगा।
जल निगम द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है। इससे उन क्षेत्रों में भी स्वच्छ पानी पहुंच सकेगा जहां अभी तक आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। यह जल निगम की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। जल निगम के शहरी क्षेत्र के एक्सईएन आकाश त्यागी ने बताया कि नगर पालिका के 36 वार्डों में 250 किलोमीटर से अधिक लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
छह नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। साथ ही सात ओवरहेड टैंकों की मरम्मत भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 26 नए ट्यूबवेल भी बनाए जाने हैं। इस परियोजना का लक्ष्य शहर के हर घर तक पानी पहुंचाना है।
विज्ञापन
यह परियोजना करीब ढाई वर्ष में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी समय सीमा टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद से लागू होगी। इसका मुख्य उद्देश्य शहर के हर घर तक पानी पहुंचाना है। इस परियोजना से शहर के सभी वार्डों को लाभ मिलेगा।
इन क्षेत्रों में पहली बार बिछेगी पाइपलाइन
संभल। पेयजल योजना को लेकर जो प्रस्ताव बना है, उसके मुताबिक कई ऐसे क्षेत्रों में भी पाइप लाइन बिछाई जाएगी जहां अभी तक नहीं है। शहर के मोहल्ला फतेहउल्ला सराय, बेगम सराय, वाजिदपुरम के कुछ हिस्से के अलावा सरायतरीन और हयातनगर क्षेत्र में भी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यह वह इलाके हैं, जहां अभी तक पानी की सही आपूर्ति नहीं हो पाती है। इन इलाके में पाइपलाइन है तो चोक हो चुकी है या पाइपलाइन ही नहीं बिछ सकी। पुनर्गठन पेयजल योजना को लेकर 65 हजार घरों को कवर किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत पुराने कनेक्शनों के स्थान पर नए कनेक्शन जारी किए जाने हैं। इतनी बड़ी संख्या में नए कनेक्शन जारी होने से पेयजल को लेकर समस्या समाप्त हो जाएगी। हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचेगा और निगरानी नगर पालिका द्वारा की जाएगी।
0000000
शहजादी सराय में 24 घंटे आपूर्ति के पायलट प्रोजेक्ट पर चल रहा काम
शहर का मोहल्ला शहजादी सराय जल निगम की अमृत 2.0 योजना में शामिल है। इस वार्ड को पुनर्गठन पेयजल योजना से अलग रखा गया है। दो वर्ष से इस इलाके में 24 घंटे आपूर्ति के लिए काम चल रहा है। इस इलाके में मीटर लगाए जाएंगे और 24 घंटे पानी की आपूर्ति मिलेगी। करीब 13 हजार की आबादी इस योजना में लाभ उठाएगी। जलनिगम के एक्सईएन ने बताया कि यह कार्य जल्द पूरा होने वाला है। दो वर्ष से इस पर काम चल रहा है। यह पायलट प्रोजेक्ट है। इसकी लगातार निगरानी की जा रही है।
00000000
टेंडर प्रक्रिया चल रही है। नगर पालिका क्षेत्र के 36 वार्ड में कार्य किया जाना है। एक वार्ड जो मोहल्ला शहजादी सराय में है, वहां 24 घंटे आपूर्ति के लिए पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। वह जल्द ही पूरा होने वाला है। पुर्नगठन पेयजल योजना से शहर के हर घर को लाभ मिलेगा। इसकी समय सीमा ढाई वर्ष रहेगी लेकिन यह समय सीमा टेंडर होने के बाद से शुरू होगी।
आकाश त्यागी, एक्सईएन, शहरी क्षेत्र जलनिगम