फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A procession was taken out in Sambhal, Ram Darbar became an attraction

Sambhal News: संभल में शोभायात्रा निकाली, रामदरबार बना आकर्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out in Sambhal, Ram Darbar became an attraction
शोभायात्रा में कलाकार। - फोटो : शोभायात्रा में कलाकार।
संभल। रामनवमी के अवसर पर शहर में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें राम दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बरेली सराय स्थित प्रेमशंकर वाटिका से भगवान राम की भव्य भगवा शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यह मुख्य मार्ग, यशोदा चौराहा, शंकर चौराहा, सराफा बाजार से बाजार गंज पहुंची। यहां से आर्य समाज मंदिर पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन किया गया। इसमें स्वचलित झांकियां मन मोह रही थीं। वहीं, अखाड़ा और राम दरबार स्वरूप रथ, जिस पर घोड़ा और उस पर कल्कि भगवान विराज अलग ही दिख रहे थे। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सोलंकी इसमें शामिल हुए और उन्होंने मीडिया से बात की। बताया कि संभल में मंदिर मिल रहे हैं। इससे गौरव की बात नहीं हो सकती। इस दौरान कर्णपुरी महाराज, अनंत अग्रवाल आदि रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भारी पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed