फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A procession featuring attractive tableaux was taken out in Narauli.

Sambhal News: आकर्षक झांकियों के संग नरौली में निकाली गई शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A procession featuring attractive tableaux was taken out in Narauli.
चंदौसी। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नरौली में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक धार्मिक झांकियों, बैंड-बाजे और डीजे पर बजते भजनों के बीच निकली इस शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उत्सव की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि की पूजा-अर्चना और भंडारे के बाद हुआ। मुख्य अतिथि कुंवर उपेंद्र सिंह, अखंड भारत महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार विराट और वाल्मीकि जयंती आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने इसे हरी झंडी दिखाई। इस दौरान केक भी काटा गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, भगवान श्रीराम-लक्ष्मण, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, माता काली, हनुमान जी, लव-कुश और डॉ. भीमराव आंबेडकर की झांकियां शामिल थीं। धार्मिक भजनों पर शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने नृत्य कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजार में श्रीरामलीला कमेटी के सदस्यों ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और पुष्पवर्षा से स्वागत किया। मोहल्ला पीपल वाला और भट्टी वाले बाग में भी शोभायात्रा पर फूल बरसाए गए।

शोभायात्रा मार्ग पर रही सुरक्षा
शोभायात्रा मोहल्ला मकूपुरा स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई। यह धीमर वाली पुलिया, पीपल वाला, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, काजी टोला चौराहा, जमुना तालाब और मां शारदा देवी मंदिर के रास्ते होते हुए अपने गंतव्य पर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कस्बा इंचार्ज अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कमेटी अध्यक्ष डॉ. टिंकू राजोरिया, अमर कुमार, नितिन राघव, बॉबी कुमार, सीताराम, राहुल, राजीव, शोभित और शेर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।



चंदौसी। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नरौली में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक धार्मिक झांकियों, बैंड-बाजे और डीजे पर बजते भजनों के बीच निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उत्सव की खुशियां साझा कीं।

महर्षि वाल्मीकि की पूजा-अर्चना के बाद भंडारा हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि कुंवर उपेंद्र सिंह, मुख्य संरक्षक और अखंड भारत महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार विराट तथा वाल्मीकि जयंती आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान केक भी काटा गया।

शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, भगवान श्रीराम-लक्ष्मण, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, माता काली, हनुमान जी, लव-कुश और डॉ. भीमराव आंबेडकर की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। धार्मिक भजनों पर शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने नृत्य कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मुख्य बाजार में श्रीरामलीला कमेटी के सदस्यों ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मोहल्ला पीपल वाला और भट्टी वाले बाग में भी शोभायात्रा पर फूल बरसाए गए। शोभायात्रा मोहल्ला मकूपुरा स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर धीमर वाली पुलिया, पीपल वाला, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, काजी टोला चौराहा, जमुना तालाब और मां शारदा देवी मंदिर के रास्ते होते हुए वापस अपने गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कस्बा इंचार्ज अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कमेटी अध्यक्ष डॉ. टिंकू राजोरिया, अमर कुमार, नितिन राघव, बॉबी कुमार, सीताराम, राहुल, राजीव, शोभित और शेर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed