{"_id":"61922d0ecb6d4f13b817008a","slug":"a-middle-aged-shot-his-girlfriend-later-blew-himself-too-both-died-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक अंत: अधेड़ ने प्रेमिका की सीने में गोली मारकर हत्या, बाद में खुद को भी उड़ाया, दोनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दर्दनाक अंत: अधेड़ ने प्रेमिका की सीने में गोली मारकर हत्या, बाद में खुद को भी उड़ाया, दोनों की मौत
Mon, 15 Nov 2021 03:19 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 15 Nov 2021 03:19 PM IST
सार
पुलिस को मौके से दो तमंचे एक खोखा पड़ा मिला है। इसके अलावा 500-500 के करीब एक लाख रुपये के नोट बिखरे हुए मिले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति-पत्नी के रूप में रह रहे एक अधेड़ जोड़े की दर्दनाक मौत हुई है। अधेड़ ने पहले अधेड़ प्रेमिका के सीने में गोली मार दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस गेट तोड़कर अंदर घुसी तो अंदर खून ही खून फैला पड़ा था और दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
यह दोनों लोग करीब 8 महीने से किराए के मकान में रह रहे थे। सोमवार की सुबह 11 बजे करीब कोतवाली चन्दौसी क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में किसी विवाद के चलते अधेड़ व्यक्ति ने पत्नी के रूप में साथ रख रहे प्रेमिका को गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही खुद को भी सीने में गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन
अधेड़ की पहचान गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव चाऊपुर टांडा निवासी वीरपाल (48) पुत्र लालमन के रूप में हुई है। जबकि महिला के पास जो आधार कार्ड मिला है उसमें दिल्ली के अशोक नगर निवासी है विमलेश (45) के रूप में पहचान हुई है।
विज्ञापन
मौलागढ़ निवासी सेवानिवृत्त उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के मकान में यह जोड़ा करीब आठ महीने से रह रहा था। मकान मालिक और आस-पड़ोस के सभी लोग इस जोड़े को पति-पत्नी समझते थे। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि दोनों लोगों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। सोमवार की सुबह भी दोनों लोगों में विवाद हुआ था। विवाद होने के कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई।
वहीं दूसरी ओर पुलिस को मौके से दो तमंचे एक खोखा पड़ा मिला है। इसके अलावा 500-500 के करीब एक लाख रुपये के नोट बिखरे हुए मिले हैं। पुलिस ने सभी सामान सील कर दिया है और दोनों लोगों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे सही जानकारी सामने आ सके। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि अब तक जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक यह दोनों दो पति पत्नी नहीं थे। परिजनों के आने के बाद ही सही जानकारी सामने आ पाएगी।