फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A meeting will be held on eight to discuss the no-confidence motion

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आठ को होगी बैठक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:33 AM IST
सार

23 अगस्त को होने वाली बैठक एसडीएम के अवकाश पर जाने के चलते अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई थी। न्यायालय ने इस कार्रवाई को लेकर शासन से जवाब मांगा। मामले का संज्ञान न्यायालय ने लिया तो अगली तिथि एसडीएम ने आठ अक्तूबर तय की है।

विज्ञापन
A meeting will be held on eight to discuss the no-confidence motion

विस्तार

असमोली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आठ अक्तूबर को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। 23 अगस्त को होने वाली बैठक एसडीएम के अवकाश पर जाने के चलते अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद मामला उच्च न्यायालय में जा पहुंचा। न्यायालय ने इस कार्रवाई को लेकर शासन से जवाब मांगा। इस पर प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने आठ अक्तूबर को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि असमोली ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर भाजपा के दो गुट आमने-सामने हैं। संतोष देवी भाजपा के प्रत्याशी अनुज चौधरी को हराकर प्रमुख बनी हैं। अनुज चौधरी ने डीएम मनीष बंसल से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की चर्चा करने की मांग की थी। उनका दावा है कि ब्लॉक प्रमुख के विरोध में करीब 90 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। इसके बाद डीएम मनीष बंसल ने छह अगस्त को आदेश जारी किया था। जिसमें एसडीएम विनय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में 23 अगस्त को असमोली ब्लॉक सभागार में बैठक तय की गई थी। एसडीएम के अवकाश पर जाने के चलते बैठक स्थगित कर दी गई थी। अगली तिथि तय नहीं हुई थी। मामले का संज्ञान न्यायालय ने लिया तो अगली तिथि एसडीएम ने आठ अक्तूबर तय की है। एसडीएम ने बताया कि तय तिथि पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed