{"_id":"67f81e420dad42254107aa91","slug":"a-mason-died-after-falling-from-a-scaffold-while-constructing-a-house-sambhal-news-c-204-1-chn1001-119125-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मकान की चिनाई करते समय पाड़ से नीचे गिरकर राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मकान की चिनाई करते समय पाड़ से नीचे गिरकर राजमिस्त्री की मौत
Fri, 11 Apr 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। गांव रम्पुरा राम रायपुर में बुधवार शाम निर्माणाधीन मकान की चिनाई करते समय राजमिस्त्री मुख्तयार अली (46) की पाड़ से नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। परिजनों ने बताया कि पाड़ की रस्सी टूटने से राजमिस्त्री सड़क पर नीचे जा गिरा।
थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा राम रायपुर निवासी मुख्तयार अली पुत्र अब्दुल हसीब राजमिस्त्री का काम कर परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार शाम छह बजे करीब वह मोहल्ले की ही लक्ष्मी के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। जैसे ही वह मकान की दूसरी मंजिल की बाहर से चिनाई करने के लिए पाड़ पर चढ़ा, तो पाड़ की रस्सी टूट गई। जिससे राजमिस्त्री सिर के बल सड़क पर नीचे जा गिरा। मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। मोहल्ले के लोग घायल राजमिस्त्री को सीएचसी उपचार के लिए ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया और बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी नसीब बानो, बेटे शान मोहम्मद व शाने आलम और बेटी सलमा व खुशबू को अकेला छोड़ गया।