फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   a man was beaten to death with sticks Opposing abuse in gambling 

संभल: जुए में गाली-गलौज का विरोध करना एक ग्रामीण को पड़ा महंगा, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Fri, 09 Jul 2021 10:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 09 Jul 2021 10:15 PM IST
सार

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं दूसरी ओर आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। 
 

विज्ञापन
a man was beaten to death with sticks Opposing abuse in gambling 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में जुए में हार-जीत के बाद आपस में गाली-गलौज का विरोध करना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालत बिगड़ने पर आरोपी छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं दूसरी ओर आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम पांच बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा में कुछ लोग एक खाली प्लॉट में जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान हार जीत को लेकर आपस में गाली-गालौज हो गई। मौके पर पहुंचे गांव निवासी यामीन (45) पुत्र यासीन ने गाली-गलौज का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर जुआ खेल रहे लोगों ने यामीन के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मृतक की पत्नी महरूल निशा का आरोप है कि उसके पति को लाठी-डंडों से पीटा गया। जिससे उनकी मौत हो गई। पीड़िता ने बताया कि उसके पति पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करते थे। 


वहीं थानाध्यक्ष रणवीर सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed