फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   a man killed in mirzapur village

रंजिश में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Tue, 04 Apr 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 04 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
a man killed in mirzapur village
Murder
मिर्जापुर मेें हत्या की रंजिश में अधेड़ की कुछ लोगों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह बाइक से अपने बेटों के साथ पड़ोस के गांव ये लौट रहा था। सूचना पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस भी पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


एएसपी, सीओ व कोतवाल भी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।  इस मामले में वली मोहम्मद, कामिल, रईस, भूरा निवासी मिर्जापुर और अरमान निवासी गलसुआ सैदनगली को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार की रात साढ़े आठ बजे करीब थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी करीब 52 वर्षीय अधेड़ हामिद पुत्र एवज खां गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बने अपने निजी नलकूप से बाइक ये पड़ोस के गांव बहापुर-पट्टी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे जाविद व इमरान समेत एक रिश्तेदार भी साथ थे। जाविद के मुताबिक जैसे ही वह नलकूप से करीब आधा किलोमीटर गांव बहापुर-पट्टी की ओर बढ़े। अचानक गेहूं के खेत से सात-आठ लोग निकलकर आए, वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उन लोगों ने बाइक की ओर फायर झोंक दिया, जो कि पिता हामिद के पैर में लगा। बाइक गिर गई।

पिताजी वहीं पड़े रहे, वह, इमरान व रिश्तेदार भाग निकले। हमलावरों ने उनका दूर तक पीछा किया। आरोप है कि, इस बीच हमलावरों ने उसके पिता के सिर को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। शोर मचाने पर हमलावर दूसरे गांव भरतपुर की ओर भाग निकले। शोर पर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। इतने में हामिद ने दम तोड़ दिया।

सूचना पर कोतवाल सुनील अहलावत मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ सुरेश बाबू यादव व एएसपी ने भी घटना की जानकारी ली। इस बीच मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


कोतवाल ने बताया कि मृतक की बाइक मौके पर पड़ी है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है। एएसपी राममूरत यादव का कहना है कि, पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed